Top
Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षा गुणवत्ता एवं विद्यार्थी  के व्यक्तित्व विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

शिक्षा गुणवत्ता एवम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिता का विकासखंड स्तरीय आयोजन भरत देवांगन शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में किया

शिक्षा गुणवत्ता एवं विद्यार्थी  के व्यक्तित्व विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
X

खरोर। शिक्षा गुणवत्ता एवम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिता का विकासखंड स्तरीय आयोजन भरत देवांगन शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में किया गया। इस आयोजन में तिल्दा विकासखंड के खरोरा ,रायखेड़ा, तरपोंगी, तिल्दा ज़ोन के प्रतिभागी सम्मलित हुए। प्रतियोगिता में भाषण, आशुभाषण, निबंध, क्विज,वाद विवाद पक्ष और विपक्ष में विविध विषयों पर आयोजित किया गया।प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा हाई स्कूल खरोरा में सम्पन्न हुआ।

पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि अरविंद देवांगन अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवम विकास समिति, अध्यक्षता के एस पटले समन्वयक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन रायपुर ने की। इस अवसर पर बी एल देवांगन विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अरुण शर्मा,प्राचार्य ऐन पी वर्मा, राजेश चंदानी,सुभाष शर्मा,हरीश देवांगन,सुधीर एक्का विकासखंड स्रोत समन्वयक, पाटकर,रामकुमार वर्मा,पी देवांगन, शाहिना परवीन, देवेंद्र ठाकुर, भोला वर्मा आदि मौजूद थे।

प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।हायर सेकेंडरी स्तर पर भाषण में प्रथम काजल,द्वितीय तुषार,तृतीय गोपेंद्र.आशुभाषण में प्रथम तनु कुर्रे,द्वितीय संजना साहू,तृतीय पवन विश्वकर्मा, निबंध में प्रथम राहुल वर्मा,द्वितीय निर्जला वर्मा,तृतीय धनेश्वरी।क्विज में प्रथम खुश्बू वर्मा,द्वितीय दामिनी निषाद, तृतीय सेवती साहू,।

वाद विवाद पक्ष सुमित ध्रुव, आशुतोष निषाद,सुमन साहू।विपक्ष तुषार,दमन साहू,हिमांशी वर्मा।हाई स्कूल स्तर पर भाषण में दिपांशु साहू,चेतन देवांगन, सरस्वती।आशुभाषण मेँ शिवांगी सिंह,नेहा वर्मा,सरोजिनी।निबंध में भेष कुमार,रौनक वर्मा, स्वाति वर्मा।क्विज में दुष्यंत साहू,मार्या, यमुना वर्मा,।वाद विवाद पक्ष में बबीता ध्रुव, चेतन देवांगन, शिवांगी।

विपक्ष में नीलछि, दुलेश्वरी साहू,आकाश साहू।पूर्व माध्यमिक स्तर पर भाषण में उर्वशी वर्मा,गंगा यादव, पूर्णिमा यादव।आशुभाषण में ख़ुशी वर्मा,योगेश्वर ध्रुव, नीलम साहू।निबंध में प्रीतम वर्मा, कल्याणी,चांदनी यादव।क्विज में चंद्र कुमार, सागर सेन,विद्या सेन।वाद विवाद पक्ष में आदित्य, आशीष, नाज़िया।विपक्ष में तुकेश्वर ,समीर, लोकेश्वरी क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे।प्राथमिक स्तर पर भाषण में छाया, किरण,तनीषा।

आशुभाषण में किरण वर्मा, पूजा, रुचिका।निबंध में गंगेश्वरी, वीणा पटेल,दिशा वर्मा।क्विज में निखिल, चिराग, भावना।वाद विवाद पक्ष में लझ कुमार, नीलम, निखिल वर्मा।विपक्ष में ओजस्वी, सपना,भूमिका वर्मा ।

प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पर रही।सभा में अरविंद देवांगन,के एस पटले, बी एल देवांगन ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन हरीश देवांगन ने किया।आभार व्यक्त एन पी वर्मा प्राचार्य ने किया।इस अवसर पर समस्त प्राचार्य, प्रधान पाठक संकुल समन्यवक व छात्र छात्राये उपस्थित थे।विद्यालय के स्काउट गाईड, राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं ने शाहिना परवीन के निर्देशन में पेयजल, भोजन व्यवस्था में सहयोग किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it