दाखिला प्रक्रिया पर बोले सिसोदिया,'न्यायालय के आदेश का पालन करें निजी स्कूल'
नई दिल्ली ! दिल्ली के शिक्षा मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज फिर स्कूलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है

नई दिल्ली ! दिल्ली के शिक्षा मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज फिर स्कूलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि स्कूल दाखिलों में पारदर्शिता रखें और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनुपालना करें। उन्होने कहा कि स्कूल आज कमाई का जरिया बन गए हैं जबकि उन्होंने दिल्ली विकास प्राधिकरण से कीमती जमीन ली हैं और यह जमीन जनता की है और आज जनता से ही यह स्कूल कमाई पर उताऊं हैं जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। मनीष सिसोदिया ने नक्षत्र वाटिका का लोकार्पण करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार जनहित में स्कूल प्रबंधन को स्पष्टï कह चुकी है कि वह निर्देशानुसार ही दाखिला प्रक्रिया अपनाएं। इससे पहले नक्षत्र वाटिका को जनता के लिए खोलते हुए शंख ध्वनि और मंत्रो ‘चार के बीच मनीष सिसोदिया व पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने औपचारिक तौर पर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ये अध्यात्म, विज्ञान व धर्म को एक साथ जोडऩे की समझ, लोगों और प्रकृति के बीच में जो वैज्ञानिक रिश्ता है उसे जन जन तक पहुचाने का प्रयास है। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि अपनी तरह का यह अकेला पार्क यमुना आरती के घाट पर दिल्ली जल बोर्ड द्वारा बनाया गया है। दो एकड़ में फैले इस पार्क में सभी 27 नक्षत्रों से सम्बंधित पेड़ लगाए गए हैं। एक नव गृह उद्यान भी बनाया गया है जिसमे नौ ग्रहों से जुड़े पेड़ों को लगाया गया है। साथ ही एक औषधीय उद्यान भी विकसित किया गया है, कल्पवृक्ष का पेड़ भी यहां पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि यमुना तट के सौंदर्यीकरण की इस परियोजना को दिल्ली जल बोर्ड के उद्यान विभाग ने दो महीने में पूरा करके तैयार किया है।


