Top
Begin typing your search above and press return to search.

ईडी ने न्यूज क्लिक मीडिया संस्थान पर मारा छापा

धन-शोधन (मनी लॉन्डरिंग) की जांच से जुड़े एक मामले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली स्थित एक मीडिया संस्थान पर छापा मारा

ईडी ने न्यूज क्लिक मीडिया संस्थान पर मारा छापा
X

नई दिल्ली। धन-शोधन (मनी लॉन्डरिंग) की जांच से जुड़े एक मामले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली स्थित एक मीडिया संस्थान पर छापा मारा और ऑफिस परिसर को खंगाला। ईडी सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी के अधिकारियों ने दक्षिण दिल्ली के सैदुल्लाजाब इलाके में स्थित 'न्यूजक्लिक' के ऑफिस परिसर में सुबह 10 बजे तलाशी अभियान शुरू किया।

सूत्रों ने बताया कि ईडी को इस बात की खुफिया सूचना मिली थी कि इस मीडिया संस्थान ने विदेशों से रकम प्राप्त की। इसके बाद ही यह कार्रवाई की गई।

ईडी की टीम ने न्यूजक्लिक के एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ और प्रांजल के परिसरों पर भी छापेमारी की। बहरहाल, जांच एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it