Top
Begin typing your search above and press return to search.

मुफ्ती के कार्यकाल में  युवाओं ने आतंकवाद का हाथ थामा: उमर

 नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर आरोप लगाया है ।

मुफ्ती के कार्यकाल में  युवाओं ने आतंकवाद का हाथ थामा: उमर
X

श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर आरोप लगाया है कि उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी विफलता यह रही है कि इस दौरान सबसे अधिक युवाओं ने आतंकवाद का हाथ थाम लिया है और दिल्ली में किसी को भी इस खतरनाक प्रवृति की चिंता नहीं है।

अब्दुल्ला ने आज ट्वीट कर कहा, “ सुश्री मुफ्ती के कार्यकाल की सबसे बड़ी विफलता यह रही है कि अधिकतर कश्मीरी युवाओं ने आतंकवाद का दामन थाम लिया और इस बात पर कोई चर्चा करना नहीं चाहता है।

गौरतलब है कि कल दक्षिण कश्मीर में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों के साथ 13 आतंकवादी मारे गए थे जिसके विरोध स्वरूप आज कुछ संगठनाें के बंद के आह्वान को देखते हुए श्रीनगर के पुराने तथा निचले क्षेत्रों ,शहर ए खास में कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it