Top
Begin typing your search above and press return to search.

डीयूजे ने चुनावी सर्वे रोकने की मांग की

देल्ही यूनियन आफ जर्नलिस्ट ने चुनाव को लेकर किसी भी तरह के सर्वे पर रोक लगाने की मांग की है। इसे लेकर डीयूजे के पदाधिकारी जल्दी ही चुनाव आयुक्त को इस संबंध में एक ज्ञापन देंगे

डीयूजे ने चुनावी सर्वे रोकने की मांग की
X

नई दिल्ली। देल्ही यूनियन आफ जर्नलिस्ट ने चुनाव को लेकर किसी भी तरह के सर्वे पर रोक लगाने की मांग की है। इसे लेकर डीयूजे के पदाधिकारी जल्दी ही चुनाव आयुक्त को इस संबंध में एक ज्ञापन देंगे। डीयूजे ने सरकार द्वारा पत्रकारों को धमकाने के मामले पर चिंता जताते हुए इसे संविधान पर खतरा बताया।

डीयूजे कार्यकारिणी की बैठक में तय किया गया, कि जब प्रिंट मीडिया के लिए पेड न्यूज की परिभाषा तय है, तो चुनाव आयोग को इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए भी नियम बनाना चाहिए, क्योंकि चुनाव सर्वे के नाम पर जिस तरह राजनैतिक दलों को आगे दिखाया जाता है, यह मतदाताओं को प्रभावित करता है। डीयूजे ने इलेक्ट्रोनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर पेड न्यूज को नियंत्रित करने के लिए व्यवस्था करने की मांग चुनाव आयोग ने की है।

डीयूजे ने आज विजिलेंस दिवस मनाया और पत्रकारों पर हो रहे हमले के लिए चिंता जाहिर की। बैठक में पिछले पांच साल में मीडिया के दुरुपयोग और पत्रकारों पर हो रहे हमले के लिए श्वेत पत्र लाए जाने की मांग की है।

डीयूजे के अध्यक्ष एस के पांडे के अनुसार पत्रकारों से जुड़े तमाम मुद्दों और मीडिया काउंसिल की स्थापना जैसी मांग को लेकर संगठन सभी राजनैतिक दलों को पत्र लिखेगा, जिससे इन मुद्दों को घोषणापत्र में शामिल किया जा सके।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it