Begin typing your search above and press return to search.
भभुआ में शराबी पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या
बिहार के कैमूर जिले में मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखर गांव में शराबी पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या

भभुआ। बिहार के कैमूर जिले में मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखर गांव में शराबी पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है।
पुलिस ने बताया कि भरखर गांव में महेंद्र राम का किसी बात को लेकर कल देर रात पत्नी सरोज देवी (30) से झगड़ा हो गया। शराब के नशे में धुत्त महेंद्र ने सरोज की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
सूत्रों ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को आज पोस्टमॉर्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है।
इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस हत्यारे पति की गिरफ्तारी का छापेमारी कर रही है।
Next Story


