Top
Begin typing your search above and press return to search.

डॉ. प्रवीण पचौरी बने यूपीआईडी नोएडा के स्थाई निदेशक

एकेटीयू कार्यपरिषद की बैठक में यूपीआईडी नोएडा के स्थाई निदेशक के नाम पर लगी मुहर

डॉ. प्रवीण पचौरी बने यूपीआईडी नोएडा के स्थाई निदेशक
X

ग्रेटर नोएडा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में कार्यपरिषद की बैठक कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से सहमति बन गयी। कुलसचिव सचिन सिंह ने प्रस्ताव रखा।

बैठक में विश्वविद्यालय के यूपीआईडी नोएडा के स्थाई निदेशक के नाम का लिफाफा खुला। इस पद पर प्रवीण प्रचौरी के नाम पर मुहर लगी, साथ ही विश्वविद्यालय के दो नये स्ववित्तपोषित विभागों फॉर्मेसी और मैनेजमेंट में खेल-कूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल कूद अधिकारी अथवा प्रशिक्षक के अस्थाई पद को बैठक में हरी झंडी मिली। साथ ही वास्तुकला एवं योजना संकाय के एक अन्य लोगो को भी सहमति दे दी गयी।

बैठक में वित्त अधिकारी जी.पी. सिंह, प्रतिकुलपति प्रो. मनीष गौड़, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एच.के. पालिवाल, आईइटी की नई निदेशक प्रो. वंदना सहगल, प्रो. संदीप सिंह उपकुलसचिव डॉ. आर.के. सिंह मौजूद रहे। नवनियुक्त स्थाई निदेशक डॉ प्रोफेसर प्रवीण पचौरी ने बताया कि यूपी सरकार इंडस्ट्रीज के साथ निरंतर सामंजस्य स्थापित कर विकास कर रही है।

हमारा संस्थान एक डिजाइन इंस्टीट्यूट है, तो हम कंपनियों के साथ जुड़ेंगे उन्हें सहायता प्रदान करेंगे, चूंकि जो भी हमारे यहां बाजारों में विदेशी उत्पाद है उनकी पैकेजिंग और डिजाइनिंग काफी अच्छी तरह से की जाती है, जिससे वो काफी आकर्षक दिखता है। हम भारतीय कंपनी के उत्पादों का भी इसी प्रकार आकर्षक डिजाइनिंग करेंगे।

डॉ. पचौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा जो 100 शहरों के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना लागू की गई है, उसमें हम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और इसे जल्द से जल्द अमली जामा पहनाने का प्रयास करेंगे।

डॉ. प्रवीण पचौरी एनआईटी कॉलेज में निदेशक प्लानिंग के पद पर कार्यरत हैं। डॉ प्रवीण पचौरी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डॉक्टरेट की पढ़ाई की है। डॉ पचौरी देश-विदेश के अग्रणी संस्थानों से डिजाइन से जुड़े 12 कोर्स किए हैं। डॉ पचौरी को शिक्षक के तौर पर 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it