Top
Begin typing your search above and press return to search.

मरीज के मरने पर भी डॉ. जिंदा बता वसूलते रहे लाखों रुपए

नोएडा ! गब्बर मूवी की तर्ज पर मर चुके मरीज के परिजनों से लाखों रुपए वसूले जाने का मामला नोएडा के एक बड़े अस्पताल में भी पेश आया है।

मरीज के मरने पर भी डॉ. जिंदा बता वसूलते रहे लाखों रुपए
X

नोएडा ! गब्बर मूवी की तर्ज पर मर चुके मरीज के परिजनों से लाखों रुपए वसूले जाने का मामला नोएडा के एक बड़े अस्पताल में भी पेश आया है। सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल पिछले 15 दिन से भर्ती एक मरीज की मौत तो करीब कई दिन पहले ही हो चूकी थी। इसका पता परिजनों को उस समय चला। जब वह दूसरे अस्पताल की एंबूलेंस और डॉक्टर को लेकर पहुंचे।
परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। मेरठ निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी के बच्चेदानी में रसौली थी। जिसका करीब एक माह पहले मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में ऑपरेशन कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उसमें इंफेक्शन हो गया। पीडि़त पति ने बताया कि उन्होंने करीब 15 दिन पहले मिथिलेश को सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मिथिलेश को वेटीलेंटर पर लिटा दिया। पीडि़त ने कहा कि अस्पताल प्रबंधक ने इलाज के नाम प्रतिदिन उससे डेढ़ लाख रुपए की इलाज के नाम पर वसूलते रहे। पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में डॉ. से बात करते तो वह कहते की जल्दी ठीक हो जाएगी। लेकिन पत्नी ठीक नहीं हो पाई। वह बार-बार डॉक्टरों से आग्रह करते रहे है कि वह अपनी पत्नी को दूसरी जगह ले जाना चाहते लेकिन डॉक्टर हर बार जल्दी ठीक होने का आश्वासन देते रहे।
पीडि़त ने बताया कि वह बुधवार शाम दूसरे अस्पताल के डॉक्टर व एंबूलेंस को लेकर फोर्टिस पहुंचा। जब डॉक्टरों ने मिथिलेश को देखा तो उन्होंने बताया कि वह तो कब की मर चुकी है। इस पर उसके होश उड़ गए। पीडि़त ने अस्पताल प्रबंधक पर पिछले 15 दिन में करीब 20 लाख रुपए वसूले जाने का आरोप लगाया है। मिथिलेश की मौत की खबर मिलने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काट दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-50 पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। खबर लिखे जाने तक अस्पताल प्रबंधक और पीडि़त परिजनों के बीच बात चल रही थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it