Top
Begin typing your search above and press return to search.

जवानों से घरेलू काम व जूतों पर पॉलिश तक कराने के खिलाफ लांस नायक की पत्नी अनशन पर

रीवा (मप्र) | सेना में जवानों से घरेलू काम कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करने वाले लांस नायक यज्ञ प्रताप सिंह की पत्नी ऋचा सिंह ने न्याय की मांग करते हुए

जवानों से घरेलू काम व जूतों पर पॉलिश तक कराने के खिलाफ लांस नायक की पत्नी अनशन पर
X

रीवा (मप्र) | सेना में जवानों से घरेलू काम कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करने वाले लांस नायक यज्ञ प्रताप सिंह की पत्नी ऋचा सिंह ने न्याय की मांग करते हुए यहां शनिवार को अनशन शुरू कर दिया। ऋचा का दावा है कि उधर यज्ञ प्रताप भी अनशन पर हैं। लांस नायक यज्ञ प्रताप ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने सेना के अफसरों पर घर में काम कराने से लेकर जूतों पर पॉलिश तक कराने का आरोप लगाया था। यज्ञ प्रताप इन दिनों राजपूत रेजीमेंट में हैं और फतेहगढ़ में तैनात हैं।

यज्ञ प्रताप की पत्नी ऋचा मध्यप्रदेश के रीवा जिले की बोदाबाग कालोनी में अपने बेटे के साथ किराए के मकान में रहती हैं। ऋचा ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि उनके पति ने अधिकारियों द्वारा घरेलू काम कराए जाने के खिलाफ आवाज उठाई है।

ऋचा का कहना है कि गुरुवार की रात यज्ञ प्रताप से उनकी बात हो रही थी, उसी वक्त उनके पति से फोन छीन लिया गया। शनिवार को उन्होंने दूसरे के फोन से बात की।

ऋचा ने संवाददाताओं को बताया कि फोन पर उनके पति ने बताया कि उन्होंने फतेहगढ़ में रहते हुए अनशन शुरू कर दिया है, लिहाजा वह भी रीवा में अनशन पर बैठ गई हैं।

ऋचा का कहना है कि उनके पति ने देश की सेवा का संकल्प लिया है, किसी के घर में काम करने के लिए नहीं। उन्हें अपने पति पर गर्व है कि उन्होंने शपथ के विपरीत कराए जा रहे काम के खिलाफ आवाज उठाई है।

ऋचा का आरोप है कि सैनिकों से घरेलू काम किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यज्ञ प्रताप पर अफसरों द्वारा दबाव डाला जा रहा है।

ऋचा की मांग है कि सेना के जवानों को सेवादारी के काम से हटाकर सीमा पर तैनात किया जाए और सभी सैनिकों को मोबाइल फोन दिया जाए, ताकि वे परिवार के संपर्क में रह सकें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it