Top
Begin typing your search above and press return to search.

चिकित्सकों की टीम ने औषधि विक्रेता टीम को दी मात

जांजगीर चाम्पा विधानसभा स्तरीय रात्रि कालिन टेनिस बाल मोदी कप क्रिकेट प्रतियोगिता में सद्भावना मैच के कप में जिला औषधि विक्रेता संघ और चिकित्सा इलेवन के मध्य खेला गया

चिकित्सकों की टीम ने औषधि विक्रेता टीम को दी मात
X

जांजगीर। जांजगीर चाम्पा विधानसभा स्तरीय रात्रि कालिन टेनिस बाल मोदी कप क्रिकेट प्रतियोगिता में सद्भावना मैच के कप में जिला औषधि विक्रेता संघ और चिकित्सा इलेवन के मध्य खेला गया जिसमें चिकित्सक इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 7 ओवरों में 105 रन बनाये जिसमें डॉ संदीप साहु ने आतिशि बल्लेबाजी करते हुए अपने टीम के लिए 35 रन बनाए जवाबी पारी खेलते हुए औषधि विक्रेता संघ ने बिना विकेट खोये अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया, रोहित ने नाबाद 43 रनों का योगदान दिया ओर वे मैन ऑफ द मैच बने, इस सद्भावना मैच में औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र पालीवाल, डॉ यू.सी. शर्मा, डॉ पी. के. नरूला, डॉ संदीप साहू, डॉ संतोष मोदी सहित अन्य चिकित्सक व दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। दर्शकों के द्वारा भी इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह है और उनका उत्साह देखते ही बनता है।

संयोजक अमर सुल्तानिया ने बताया प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण जेसीएन केबल के द्वारा पूरे नगर में किया जा रहा है तथा जेसीएन स्क्रीन तथा पूरे मैदान को जेसीएन रोशक द्वारा सजाया गया है, प्रतियोगिता के संयोजक अमर सुल्तानिया, सह संयोजक हितेश यादव, सुधीर अग्रवाल, मुकेश भोपालपुरिया, मनीष तिवारी, जितेन्द्र खाण्डे, प्रवीण अग्रवाल, आशीष गोयल, रमेश सोनवानी, राजेन्द्र साहू, नीतेश स्वर्णकार, सागर राठौर, कमल राठौर सहित पूरी टीम प्रतियोगिता को सफल बनाने जी जान से जुड़ी हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it