Top
Begin typing your search above and press return to search.

नमो सेना की बैठक में विविध मुद्दों पर हुई चर्चा

 युवा नमो सेना जिला महासमुन्द की प्रथम जिला स्तरीय बैठक 12 मई को हुई

नमो सेना की बैठक में विविध मुद्दों पर हुई चर्चा
X

महासमुंद। युवा नमो सेना जिला महासमुन्द की प्रथम जिला स्तरीय बैठक 12 मई को हुई। बैठक में नमों सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमन्त विक्रमादित्य सिंह जूदेव, राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला विंग) श्रीमति जया जूदेव, युवा नमों सेना के प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर राजीव सिंह डौडं उपस्थित थे। बैठक में संगठन को मजबूत करने व समाजिक कार्यों पर चर्चा की गई।

राष्ट्रिय उपाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि महासमुन्द युवा टीम बहुत ही अच्छा काम कर रही है। इस टीम ने बहुत जल्द ही सराईपाली, पिथौरा, बसना, बागबाहरा, कोमाखान, खल्लारी आदि ब्लाकों में युवाओं को अपने संगठन से जोड़ा है व उन्होनें स्व: दिलीप सिंह जूदेव के सपने को साकार करने की बात कही।

राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला विंग) श्रीमति जया जूदेव ने अपने उद्बोधन में युवाओं को संदेश देतें हुए कहा कि सिंर्फ युवाये ही नही बल्कि महिलाओं को भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ना पड़ेगा। उन्होनें कहा कि महासमुन्द की कोई भी महिला माताओं, बहनों, बहुओं इनमें से ही महिला विंग के पदाधिकारियों का गठन करना है।

आज का युग महिलाओं को सिर्फ घर में रहने का नही बल्कि बाहर अपने हुनर को दिखाने का राजनीति में कंधा से कंधा मिला कर चलने का है। युवा नमों सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर राजीव सिंह डौड ने युवाओं को अधिक से अधिक संगठन को मजबूत करने को कहा एवं प्रत्येक ब्लाक के पदाधिकारियों को उचित मार्गदर्शन दिया।

बैठक में महासमुन्द युवा नमों के जिलाध्यक्ष वैभव महंती, उपाध्यक्ष दुष्यंत पटेल, जिला महासचिव याकूब खान पाशा, जिला महामंत्री अभिषेक वर्मा, कोषाध्यक्ष अभिलाष सिंह ठाकुर, शहर अध्यक्ष, विनोद ढीमर आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी युवा नमों सेना मीडिया प्रभारी दुर्गेश यादव ने दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it