मीडिया में बने रहने के लिए दिग्विजय देते हैं इस तरह के बयान - चौहान
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मीडिया में बने रहने के लिए बयानबाजी करते हैं

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मीडिया में बने रहने के लिए बयानबाजी करते हैं और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं।
दिग्विजय सिंह, ओसामा जी और हाफीज़ जी कहने वाले नेता हैं। वह विवादित बयान इसलिए देते हैं, ताकि सुर्खियों में बने रहें। वे और उनके नेता जो पाकिस्तान चाहता है, वो बोलते हैं। ऐसे नेता को मैं गंभीरता से नहीं लेता और न देश लेता है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 1, 2019
दिग्विजय सिंह के विवादित बयान के संदर्भ में शिवराज चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि श्री सिंह जानबूझकर ऐसी बयानबाजी करते हैं। उनकी विश्वसनीयता नहीं बची है। चौहान ने कहा कि वे उनके बयान को इसलिए गंभीरता से नहीं लेते हैं, क्योंकि सारा देश संघ और भाजपा की देशभक्ति से परिचित है और हमें उनके (श्री सिंह) प्रमाण की जरुरत नहीं है। चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि श्री सिंह और उनके नेता जो पाकिस्तान चाहता है, वो बोलते हैं। ऐसे नेता को मैं भी गंभीरता से नहीं लेता हूं और न ही देश लेता है।
दिग्विजय सिंह जानबूझकर ऐसी बयानबाज़ी करते हैं। वह और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। उनकी विश्वसनीयता बची नहीं है। मैं उनके बयान को इसलिए गंभीरता से नहीं लेता, क्योंकि सारा देश संघ और भाजपा की देशभक्ति से परिचित है, हमें दिग्विजय जी के प्रमाण की ज़रूरत नहीं है। https://t.co/y6ZOH3kQf3
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 1, 2019
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि श्री सिंह का यह बयान बेहद आपत्तिजनक है और कांग्रेस को इस बारे में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि श्री सिंह पहले भी भाजपा और संघ को लेकर आधारहीन बयान देते आए हैं।


