Top
Begin typing your search above and press return to search.

मध्यप्रदेश के देवास जिले में जंगलों में मिली नवजात को डायल 100 ने पहुंचाया अस्पताल

मध्यप्रदेश के देवास जिले में आज सुबह जंगलों में मिली एक नवजात बच्ची को डायल 100 पुलिस सेवा द्वारा समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बच्ची की जान बची

मध्यप्रदेश के देवास जिले में जंगलों में मिली नवजात को डायल 100 ने पहुंचाया अस्पताल
X

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले में आज सुबह जंगलों में मिली एक नवजात बच्ची को डायल 100 पुलिस सेवा द्वारा समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बच्ची की जान बची।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार बागली थाना क्षेत्र के बरजई घाट के जंगलों में आज एक पहाड़ी पर एक नवजात बच्ची के होने के बारे में पुलिस को जानकारी मिली।

जानकारी मिलते ही डायल 100 वाहन को वहा भेजा गया। वाहन ने मौके पर पहुंचकर नवजात बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर शासकीय अस्पताल बागली में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार बरजई घाट के जंगलों में पहाड़ी पर दो चरवाहे बकरी चराने गए थे। बच्ची की रोने की आवाज सुन उन्होंने लावारिस पड़ी नवजात बच्ची को देखा और इसकी सूचना डायल-100 को दी। बागली पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it