Begin typing your search above and press return to search.
भारत में पैनेराई स्पोर्ट्स वॉच कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर बने धोनी
स्टार क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को भारत में पैनेराई नामक इटली की स्पोर्ट्स वॉच कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया

नई दिल्ली। स्टार क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को भारत में पैनेराई नामक इटली की स्पोर्ट्स वॉच कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। धोनी ने एक बयान में कहा, "मैं खुद को इस ब्रांड के विश्वसनीयता, जुनून और साहस से जुड़ा हुआ महसूस कर सकता हूं। यह कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका मैं अपने करियर और मैदान के बाहर अपने जीवन में भी पालन करता हूं। यह चीजें पैनेराई के साथ मेरे प्राकृतिक रिश्ते को दर्शाती हैं।"
इस कदम के जरिए ब्रांड भारतीय बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाना चाहता है।
पैनेराई के सीईओ जीन-मार्क पोंट्रोउ ने कहा, "एम.एस धोनी एक जाने-माने खिलाड़ी हैं। वह एक विशिष्ट व्यक्ति है जो ब्रांड की घड़ियों की पहचान को दर्शाते हैं।"
Next Story


