Top
Begin typing your search above and press return to search.

धारधार हथियार से रेंजर की हत्या, 6 संदेही गिरफ्तार

रायगढ़ ! बीती रात हुए लैलूंगा के वन परिक्षेत्राधिकारी डी.आर. लदेर की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 संदेहियों को हिरासत में लिया है।

धारधार हथियार से रेंजर की हत्या, 6 संदेही गिरफ्तार
X

जंगल से पत्थर उत्खनन की शिकायत पर कार्रवाई करने गए थे
रायगढ़ ! बीती रात हुए लैलूंगा के वन परिक्षेत्राधिकारी डी.आर. लदेर की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद ने प्रेस कांफ्रेंस में मामले का खुलासा किया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 3 जनवरी को वन परिक्षेत्राधिकारी डी.आर.लदेर द्वारा परिक्षेत्र लैलूंगा के गमकेला वनक्षेत्र से सोल्ड सोनालिका ट्रैक्टर में 3.24 सीएमटी पत्थर अवैध खनन करके परिवहन करते पकड़ा और ट्रेक्टर वाहन जप्तकर पीओआर नम्बर 6739/19 तैयार किया था । जिसके चालक प्रदीप तथा ट्रैक्टर मालिक दिल कुमार उर्फ दिलो निवासी कुंजारा के विरूद्ध तैयार कर ट्रैक्टर तथा पत्थर को सुरक्षार्थ ’’सुश्रुत वन’’ में खड़ी कराये थे। 20 फरवरी को दिल कुमार उर्फ दिलो भगत 4-5 अन्य लोगों के साथ रेंजर श्री लदेर के निवास स्थान पर आकर धमकी भरे लहजे में बात करते हुये यह कहकर कि कुंजारा के सरपंच कंठीलाल पैंकरा को ट्रैक्टर ट्राली में रेत परिहवन करते रोकने के बाद छोड़ दिये थे और मेरा ट्रैक्टर जानबूझकर जप्त करने के अलावा एक साल पहले लकड़ी और सुअर दांत पकड़े थे कहकर बहस-बाजी चालू कर दिए थे। घटना के संबंध में संदेही दिल कुमार ऊर्फ दिलो भगत 35 वर्ष निवासी-कुंजारा बांधापारा सहित अन्य संदेही थे । इस संबंध में 06 संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । घटना की सूचना प्राप्त होते ही देर रात्रि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ यू बी एस चौहान, एफ.एस. एल.यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी आर के पैकरा, क्राईम ब्रांच तथा थाना लैलूंगा की टीम घटना स्थल पहुंचकर मौके की विडियोग्राफी कराकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये उपलब्ध भौतिक साक्ष्य का संकलन किया गया। मामले के मुख्य संदेही दिल कुमार उर्फ दिलो भगत की धरपकड के लिये संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुये आज सुबह पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर विवेकानंद भापुसे घटनास्थल पहुंचकर विवेचना में लगी टीम आवश्यक दिशा निर्देश दिये है, जिससे शीघ्र ही मामले का पटाक्षेप होने की सम्भावना है । प्रेस कान्फ्रेस के दौरान श्री विवेकानंद ने बताया कि मुख्य संदेही को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it