Top
Begin typing your search above and press return to search.

कबाड़ से तैयार धारावी रॉक बैण्ड होगा आकर्षण का केंद्र

कविनगर रामलीला मैदान पर आगमी 22 अप्रैल से शुरू होने वाले दो दिवसीय कचरा समाधान महोत्सव में मुंबई से धारावी रॉक बैण्ड सरस्वती कुबेलकर, शालू शर्मा, तेजेन्द्र सिंह, की विशेष प्रस्तुतिकरण आकर्षण का केन्द

कबाड़ से तैयार धारावी रॉक बैण्ड होगा आकर्षण का केंद्र
X

गाजियाबाद। कविनगर रामलीला मैदान पर आगमी 22 अप्रैल से शुरू होने वाले दो दिवसीय कचरा समाधान महोत्सव में मुंबई से धारावी रॉक बैण्ड सरस्वती कुबेलकर, शालू शर्मा, तेजेन्द्र सिंह, की विशेष प्रस्तुतिकरण आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।

इसके अलावा शहर की विभिन्न सामाजिक व गैर सरकारी संस्थाएं भी कवाड़ से जुगाड़ का प्रदर्शन भी करेंगी। यह जानकारी जिलाधिकारी व जीडीए उपाध्यक्ष रितु माहेश्वरी ने आज जीडीए सभागार कक्ष में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव का उद्घाटन भारत के विदेश राज्य मंत्री डॉ. वीके सिंह 22 अप्रैल को अपरान्ह साढ़े तीन बजे करेंगे। इस मौके पर मेरठ मंडल के आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार भी मौजूद रहेंगे।

जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया किइस दो दिवसीय महोत्सव में हॉटसिटी के विभिन्न स्कूल कॉलिज, स्वयं सेवी संस्थाए, आरडब्लूए, ग्राम सभाएं व अनेक सामाजिक संगठन भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान पर सौ से भी अधिक स्टॉल लगाए जा रहे है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस महोत्सव के द्वारा कचरे की उपयोगिता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए आगामी 22 अप्रैल को रन फॅार क्लीन एण्ड ग्रीन गाजियाबाद दौड़ आयोजित भी की जा रही है।

खास बात यह है कि इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी व जीडीए उपाध्यक्ष रितु माहेश्वरी खुद मॉनीटर कर रही है। उन्होंने बताया कि 22 अपै्रल को प्रात: 7 बजे जो दौड़ एलीवेडेट रोड पर होगी वह दौड 5 किमी लम्बी होगी। इसमें 5000 स्कूली बच्चे अभी तक अपना पंजिकरण करा चुके है, हमे उम्मीद है कि 22 अप्रैल तक यह संख्या आठ हजार तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा 2 हजार अन्य लोग भाग लेगे।

जिलाधिकारी व जीडीए उपाध्यक्ष रितु माहेश्वरी ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य कचरा की रिसाइक्लिग करके उसको उपयोगी बनाने हेतु जन जागरूकता पैदा करनी है बिना जन जागरूकता एवं जन सहभागिता के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं होता है। इस लिए इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है ताकि शहर का कूड़ा कचरा रिसाइकिल करके उपयोगी बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि कचरा समाधान महोत्सव में 7 दर्जन से अधिक स्कूल कालेजो, स्वंय सेवी संस्थाओ, विभाग, आरडब्लूए तथा स्थानीय निकायों ने पंजीकरण कराया है।

महोत्सव में प्रत्येक संस्था को एक-एक स्टाल नि:शुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। जिसमें सम्बन्धित संस्था व विभाग कचरा निस्तारण थीम पर आधारित प्रदर्शनी लगायी जायेग। पंजीकृत विभाग व संस्थाए कचरा निस्तारण थीम पर आधारित प्रतियोगिता में भाग लेगीं। ये प्रतियोगिताए पोस्टर ,कोलाज, आर्ट इन्स्टालेशन , वेस्ट आफ वेस्ट, नुक्कड नाटक, ईको मेलोडी सफलता की कहानी तथा कबाड से जुगाड की होगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए जिलाप्रशासन, गाजियाबाद नगर निगम व गाजियाबाद विकास प्राधिकरण संयुक्त रूप से जुटे हुए है। महोत्सव का प्रचार एल0ई0डी0 वैन से किया जा रहा है। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि कचरा महोत्सव में मुम्वई से धारावी बेैंण्ड बुलाया गया है इस बैण्ड में सभी वाद्ययन्त्र कबाड से ही बने हैं। इसके अतिरिक्त तीन अन्य कचरा निस्तारण विशेषज्ञ भी आमन्त्रित किये गये है। जो महोत्सव में आयोजित होने वाली कार्यशाला में प्रस्तुति देगें।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it