Top
Begin typing your search above and press return to search.

देवगांव हत्याकांड में संदिग्ध लोगों से पूछताछ

बिलासपुर ! मस्तुरी के देवगांव हत्या कांड को लेकर लूटपाट मे गिरफ्तार हुए भदौरा के दो युवकों से पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है, उसके बाद भी युवती के हत्यारे अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

देवगांव हत्याकांड में संदिग्ध लोगों से पूछताछ
X

पखवाड़े भर बाद भी पुलिस के हाथ खाली
बिलासपुर ! मस्तुरी के देवगांव हत्या कांड को लेकर लूटपाट मे गिरफ्तार हुए भदौरा के दो युवकों से पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है, उसके बाद भी युवती के हत्यारे अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर साक्ष्य व सबूत जुटाने में लगी है 7 जनवरी को मस्तूरी थाना क्षेत्र के देवगांव के एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी । घटना के 17 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त मेें नहीं आए है। प्रारंभ में पुलिस ने मृतिका के पिता व माता से जानकारी ली थी। मृतिका की सहेली व प्रेमी से भी पुलिस ने पूछताछ की थी लेकिन हत्यारों को कोई सुराग नहीं मिला लेकिन आशंका है की हालत में एक या दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। नशे के आदि युवकों से पूछताछ लगातार की जा रही है। इसी बीच लूटकांड के आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मस्तूरी के देवगांव-खुडुभाठा में युवती से दुष्कर्म कर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है इस हत्याकांड के तार भदौरा में लूटपाट करने वाले आरोपियों से जुडे है पता चला है कि आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है अब उनसे पूछताछ कर साक्ष्य व सबूत जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। बीते 7 जनवरी की सुबह देवगांव निवासी ममता खांडेकर की खून से लथपथ लाश मिलने के बाद से सनसनी फै ल गई थी। पुलिस मामले में आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी थी इसी बीच क्षेत्र में लूटपाट की एक और घटना सामने आई सीपत निवासी मथुरा प्रसाद सूर्यवंशी पिता तिजाऊराम (55) अपने छोटे भाई गोकुल प्रसाद के साथ बीते गोकुल प्रसाद के साथ बीते गुरूवार की दोपहर मस्तूरी में छट्टी कार्य में आया था। रात करीब 8.30 बजे दोनों भाई बाइक में सवार होकर सीपत लौट रहे थे तभी बाइक सवार तीन युवकों ने भदौरा के पास उन्हें रोककर बेदर्दी से पिटाई करते हुए अनके कपड़े उतारे दिए आरोपियों ने लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया दूसरे दिन शुक्रवार को इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने संदेहियों की पतासाजी की इस दौरान एक आरोपी मिल गया वहीं दूसरे को भी पतासाजी कर पकड़ लिया गया इस बीच उनसे पूछताछ की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it