Top
Begin typing your search above and press return to search.

यमुना के सेक्टर-18 व 20 में जल्द पूरे होगे विकास कार्य

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने आवासीय सेक्टर-18 व 20 के आबंटियों को भूखंड पर कब्जा देने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू कर दिया है

यमुना के सेक्टर-18 व 20 में जल्द पूरे होगे विकास कार्य
X

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने आवासीय सेक्टर-18 व 20 के आबंटियों को भूखंड पर कब्जा देने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू कर दिया है। सेक्टर के अंदर सड़क, बिजली केबिल डालने व भूखंड के ब्लाक व नंबर का बोर्ड लगाने का कार्य तेजी लाया जाएगा।

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरूणवीर सिंह ने शुक्रवार को दोनों सेक्टरों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया।

सेक्टर-20 में भूखंड को समतल करने के लिए मिट्टी का भराव करने का निर्देश परियोजना विभाग के अधिकारियों को दिया।

इन सेक्टरों में जिन किसानों को अतिरिक्त मुआवजा नहीं मिल पाया है, जिसके कारण किसान जमीन पर कब्जा नहीं दे रहे हैं, सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देकर जमीन पर कब्जा दिया जाए। कब्जा मिलते ही विकास कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक आबंटियों को भूखंड पर कब्जा देने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। सेक्टर के अंदर जहां पर सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है उसे पूरा करने ओर बनी सड़कों का रीसरफेसिंग करने को कहा। सेक्टर-18 में आने वाले परसौल गांव के भूखंड को खाली पड़े टीएस-एक व

तीन में शिफ्ट करने के लिए कहा।
सेक्टर-18 के करीब दस हजार आबंटियों को छह माह के अंदर भूखंड पर कब्जा दिया जाएगा। सेक्टर के अंदर बिजली का केबिल बिछाने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान सीईओ ने मौके पर पहुंचे किसानों की समस्याएं भी सुनी और उनका मौके पर निस्तारण किया।

इस दौरान ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, एके तिवारी, महाप्रबंधक परियोजना देवेंद्र बलियान समेत परियोजना व नियोजन विभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it