Top
Begin typing your search above and press return to search.

मध्यप्रदेश में विकास ने लोगों का नजरिया बदला : जेटली

केन्द्रीय वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि पंद्रह साल पहले बीमारू राज्यों में शुमार शिवराज सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने विकास के पथ पर अग्रसर कर राज्य के प्रति लोगों का नजरिया पूरी तरह बदल दिया है

मध्यप्रदेश में विकास ने लोगों का नजरिया बदला : जेटली
X

जबलपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज कहा कि पंद्रह साल पहले बीमारू राज्यों में शुमार मध्यप्रदेश को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने विकास के पथ पर अग्रसर कर राज्य के प्रति लोगों का नजरिया पूरी तरह बदल दिया है।

श्री जेटली ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 15 साल पहले मध्यप्रदेश देश के बीमारू राज्यों में शुमार था और आज प्रदेश न सिर्फ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है बल्कि लोगों का नजरिया और उनका एजेंडा भी बदला है। यह बदलाव भाजपा की सरकार और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हुआ है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा, “ मैं साल 2003 में पार्टी का प्रदेश प्रभारी था और लगातार प्रवास के चलते राज्य में आना होता था। मुझे याद है कि प्रदेश का नाम देश के 22वें तो कभी 25वें स्थान पर आता था। आजादी के बाद से देश के कुछ बीमारू राज्यों में मप्र भी हुआ करता था। उस समय केवल तीन मुद्दे सड़क, बिजली और पानी हुआ करते थे। इनकी कमी से लगता था कि जैसे हम अफ्रीका के जंगल में रहते हों लेकिन आज 2018 में प्रदेश के लोगों का एजेंडा बदल चुका है अब तो बीमारू शब्द याद भी नहीं रहता है।”

श्री जेटली ने कहा कि आज से 15 साल पहले कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि प्रदेश के दो शहर स्वच्छता में देश के पहले और दूसरे नम्बर पर शुमार होंगे। कृषि उत्पादन में देश का नम्बर एक राज्य होगा। किसी प्रदेश के शहर आगे बढ़ते हैं और गांवों का स्तर ऊपर उठता है तो उसका असर व्यापार और उद्योग में पड़ता है। प्रदेश में भी शहरों और गांवों का उत्तरोत्तर विकास हुआ है जिससे प्रदेश आगे बढ़ा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it