Top
Begin typing your search above and press return to search.

 महार रेजीमेंट में प्रशिक्षण के दौरान डेटोनेटर फटा, अफसर की मौत  

सेना के महार रेजीमेंट में प्रशिक्षण के दौरान एक डेटोनेटर के फट जाने से सैन्य अधिकारी बकुल सिंह की तुरंत मौत हो गई और एक जवान घायल हो गया

 महार रेजीमेंट में प्रशिक्षण के दौरान डेटोनेटर फटा, अफसर की मौत  
X

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में स्थित सेना के महार रेजीमेंट में प्रशिक्षण के दौरान एक डेटोनेटर के फट जाने से सैन्य अधिकारी (प्रशिक्षक) बकुल सिंह की तुरंत मौत हो गई और एक जवान घायल हो गया।

कैंट थाना क्षेत्र के प्रभारी डी.एन. द्विवेदी ने आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार की सुबह फायरिंग रेंज में जवानों को ग्रेनेड लगाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। बकुल सिंह द्वारा जवानों को यह प्रशिक्षण देते समय एक डेटोनेटर के फटने से जोरदार धमाका हुआ और उनकी मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया।

घायल को उपचार के लिए सेना के अस्पताल में भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, सेना जांच कर रही है कि प्रशिक्षण के दौरान डेटोनेटर कैसे फटा। इस संदर्भ में सेना के किसी अधिकारी से फिलहाल बात नहीं हो पाई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it