Top
Begin typing your search above and press return to search.

वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी न्यायालयों में परिरूद्ध बंदियों की पेशी

मध्यप्रदेश के न्यायालयों और जेलों में वीडियो कान्फ्रेंसिंग उपकरण लगा जा रहे हैं, जिसके माध्यम से परिरूद्ध बंदियों की पेशी न्यायालयों में आसानी से हो सकेगी।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी न्यायालयों में परिरूद्ध बंदियों की पेशी
X

भोपाल। मध्यप्रदेश के न्यायालयों और जेलों में वीडियो कान्फ्रेंसिंग उपकरण लगा जा रहे हैं, जिसके माध्यम से परिरूद्ध बंदियों की पेशी न्यायालयों में आसानी से हो सकेगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार पिछले एक वर्ष में प्रदेश की 37 जेलों में ई-प्रिजन कार्यक्रम शुरू कर बंदियों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने सभी जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य शुरू कर दिया है। जेलों की सुरक्षा के लिये अब तक 23 जेलों में ही सीसीटीव्ही कैमरे लगाये गये थे। जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिये केन्द्रीय जेलों और नौ जिला जेलों में इलेक्ट्रिक फेंसिंग की व्यवस्था पहले से ही है। जेलों में सुरक्षा की दृष्टि से 590 वॉकी-टॉकी सेट और 22 बेस सेट उपलब्ध कराये गये हैं।

मध्यप्रदेश के 10 जिलों में नई जेल बनाई जाएगी। इंदौर में केन्द्रीय जेल, बैतूल में जिला जेल, रतलाम, राजगढ़, मुरैना, मंदसौर और गाडरवारा में सब जेल, कुक्षी और मैहर में सब जेल तथा रीवा में खुली जेल बनेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it