सिकलिन बीमारी से हताश चुंबन ने 6 फंदा बनाए थे, पत्नी राजी नहीं हुई तो अकेला फांसी पर झूला
चुंबन लाल षुक्ला ने आर्थिक तंगी और सिकलिन बीमारी से त्रस्त होकर पूरे परिवार के साथ सामूहिक आत्महत्या करने की ठानी

नवापारा-राजिम। सोमवारी बाजार में किराए मकान में 6 सदस्यीय परिवार के मुखिया चुंबन लाल षुक्ला ने आर्थिक तंगी और सिकलिन बीमारी से त्रस्त होकर पूरे परिवार के साथ सामूहिक आत्महत्या करने की ठानी और पुलिस महानिदेषक के नाम सुसाईड नोट लिखकर कमरे के म्यांर में अपनी पत्नि के साड़ी से 6 फंदे बनाए। सभी बोरी के ऊपर खड़े होकर सबके गले में फंदा कस दिया और कहा कि सभी बोरे से नीचे कूदेंगे, जिसके बाद हमारी मौत हो जाएगी और हम सभी भगवान से मुलाकात करेंगे।
इतना कहकर चुम्मन पहले बोरी से कूद गया, जिससे उसके गले का फंदा कसने लगा और वह तड़पने लगा। यह देखकर 35 वर्षीय सरिता के राजी न होने और साहस जवाब देने से पत्नी सहित 16 वर्षीय रूपेश, अरूण 13, पूरन 9 और 7 वर्षीय नरेन्द्र ने अपने-अपने गले से फंदा निकालकर चुम्मन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और उसके प्राण निकल गए थे।
जानकारी के मुताबिक मुखिया चुम्मन के अलावा पत्नी सरिता एवं सबसे छोटा बेटा नरेन्द्र भी सिकलिन बीमारी से त्रस्त है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा कर मर्ग कायम किया। मृतक का अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया। उक्त परिवार मूल रूप से ग्राम भुरका के रहने वाले बताये गये हैं। दुबे ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम है। जांच जारी है। इस दर्दनाक हादसे को लेकर शहर के नागरिक इस गरीब परिवार की मदद करने के लिए आगे आने को तत्पर हैं। नगरपालिका प्रशासन ने उक्त परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
वहीं सीएमओ ने आर्थिक मदद का भरोसा भी दिलाया है।
विधायक और युवा नेता आए सामने
घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार षाम को ही विधायक धनेन्द्र साहू के प्रतिनिधि उनके निर्देष पर मृतक के घर पहॅुंच गए और वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए उन्हें मदद की पेषकष की। बुधवार षाम को विधायक मृतक के घर पहॅुंचे और मृतक की पत्नि व बच्चों को ढांढस बंधाते हुए 5 हजार की सहायता राषि दी।
साथ ही बाल संरक्षण आयोग के अधिकारी से बात की, जिस पर अधिकारी ने 31 मार्च को बच्चों व उनकी मॉं को कार्यालय लेकर आने पर उनके भविष्य के लिए उचित कदम उठाने की बात कही है। वहीं नगर के युवा नेता सिद्धार्थ बंगानी, पालिका सभापति सौरभ जैन और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मृतक के घर पहॅुंचे और घटना को दर्दनाक बताते हुए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।


