Top
Begin typing your search above and press return to search.

अवैध बूचड़खानों के संबंध में CBI जांच की मांग की

भाजपा की तेलंगाना इकाई ने हैदराबाद और उसके आसपास के इलकाें में चल रहे अवैध बूचड़खानों के संबंध में केन्द्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) जांच की मांग की है

अवैध बूचड़खानों के संबंध में CBI जांच की मांग की
X

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई ने हैदराबाद और उसके आसपास के इलकाें में चल रहे अवैध बूचड़खानों के संबंध में केन्द्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) जांच की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा में पार्टी के नेता जी किशन रेड्डी ने पत्रकारों को बताया कि हैदराबाद में कई राजनेता और ‘बीफ माफिया’ कथित तौर पर अवैध बूचड़खानों के व्यवसाय में लिप्त हैं। लगभग 50 बूचड़खाने हैदराबाद या उसके आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रेटर हैदराबाद नगर आयोग (जीएचएमसी) ने हैदराबाद के चेंगी चेर्ला क्षेत्र में तीन बूचड़खानों की अनुमति दी है। रेड्डी ने कहा कि सरकार ने बूचड़खानों में गाय, बैल और बछड़ाें की हत्या पर पांबदी लगा रखी है, लेकिन कुछ बूचड़खानों में नियमों का उल्लंघन करते हुए इन्हें मारा जा रहा है और गैरकानूनी रूप से उन्हेें अन्य राज्यों में भेजा जा रहा है।

भाजपा नेता ने कहा,“ सरकार ने केवल भैंस, बकरी और भेड़ के मांस के निर्यात को मंजूरी दे रखी है लेकिन नियमों का उल्लंघन करके गाय ,बल और बछड़ों को भी मारा जा रहा है और उनके मांस का निर्यात किया जा रहा है।”


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it