Top
Begin typing your search above and press return to search.

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने त्रिपुरा में जिला अध्यक्षों की नई टीम घोषित की

कांग्रेस पार्टी ने त्रिपुरा में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) के अध्यक्षों की नई नियुक्तियों की घोषणा कर की।

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने त्रिपुरा में जिला अध्यक्षों की नई टीम घोषित की
X

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने त्रिपुरा में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) के अध्यक्षों की नई नियुक्तियों की घोषणा कर की।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने त्रिपुरा के विभिन्न जिलों के लिए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी।

ये नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत की गई हैं। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक जिले के लिए नियुक्त एआईसीसी पर्यवेक्षकों ने व्यापक समीक्षा की, पार्टी पदाधिकारियों और अन्य संबंधित पक्षों से चर्चा की तथा अपनी विस्तृत रिपोर्ट नेतृत्व को सौंपी।

रिपोर्ट मिलने के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने प्रत्येक पर्यवेक्षक और वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें और विचार-विमर्श किया। इसी प्रक्रिया के आधार पर नए जिला अध्यक्षों के नामों को अंतिम रूप दिया गया।

घोषित सूची के अनुसार, अंबासा जिले में जैकब रोखुम, बेलोनिया में शम्पा दत्ता, बिशालगढ़ में गोपीनाथ साहा, धर्मनगर में निरुपम दे, और कैलाशहर में एमडी बदरुज्जमान अध्यक्ष हैं, और सत्यबान दास को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

सदर जिले में तनमय रॉय (वर्किंग प्रेसिडेंट), सोनामुरा में रोसान अली, तेलियामुरा में प्रद्योत भट्टाचार्य, और उदयपुर में थान पॉल का नाम भी सूची में शामिल किया गया है।

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नई नियुक्तियां त्रिपुरा में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। पार्टी को उम्मीद है कि नए जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संगठित करने, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने में योगदान देंगे।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से पार्टी देशभर में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय नेतृत्व को अधिक जिम्मेदारी देने की दिशा में लगातार काम कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it