Top
Begin typing your search above and press return to search.

महागठबंधन में कोई एकता नहीं और न ही कभी रहेगी : शाहनवाज हुसैन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर महागठबंधन को मिली हार के बाद कांग्रेस और राजद में तनातनी शुरू हो गई है

महागठबंधन में कोई एकता नहीं और न ही कभी रहेगी : शाहनवाज हुसैन
X

नई दिल्ली। बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर महागठबंधन को मिली हार के बाद कांग्रेस और राजद में तनातनी शुरू हो गई है। महागठबंधन पर तंज कसते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महागठबंधन में कोई एकता नहीं है और न ही कभी रहेगी।

नई दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राजद और कांग्रेस में तनातनी बढ़ेगी। चुनाव में एक-दूसरे का साथ नहीं देते हैं, यह सिर्फ नाम के लिए महागठबंधन है। मुस्लिम वोटों की लालच के लिए यह लोग साथ आते हैं, गठबंधन करते हैं। सच्चाई यह है कि इन लोगों में कोई एकता नहीं है और रहने वाली भी नहीं है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि शशि थरूर सच बोल रहे हैं, उन्होंने एक सही बात कही है। कांग्रेस को इससे बुरा लग रहा है, लेकिन सरकार चुप नहीं बैठी है। शशि थरूर ने सिर्फ आधी बात कही है। हमारी कूटनीति ऐसी है कि हम दुनिया के सभी देशों के साथ संबंध बनाए रखते हैं। प्रधानमंत्री सभी खाड़ी देशों के संपर्क में हैं, और हमारे विदेश मंत्री तथा ईरान के विदेश मंत्री के बीच भी बातचीत हुई है। हम एक शांतिप्रिय देश हैं। हम चाहते हैं कि अमन-शांति हो, हम किसी पक्ष में खड़े नहीं हो सकते हैं, यही हमारी कूटनीति है।

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली धमकी पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जयंत चौधरी एनडीए के एक महत्वपूर्ण नेता हैं। उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी और मामले की गहन जांच की जाएगी। कोई भी व्यक्ति इस तरह का कोई गलत काम नहीं कर सकता, और जो भी ऐसा करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सरकार आम लोगों की परवाह करती है। ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध में करीब 14 देश शामिल हैं और ये सभी पेट्रोल और गैस के बड़े उत्पादक हैं। नतीजतन, दुनिया भर में पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें बढ़ गई हैं। हालांकि, भारत में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें सिर्फ 2.70 रुपए बढ़ाई गईं। औद्योगिक ईंधन की कीमतें बढ़ाई गईं, लेकिन आम लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पेट्रोल की कीमतें नहीं बढ़ाई गईं। इससे पता चलता है कि हमारे प्रधानमंत्री और सरकार आम लोगों की परवाह करती हैं और इस संकट के समय में भी उनकी चिंताओं पर ध्यान दिया जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it