Top
Begin typing your search above and press return to search.

जनकपुरी घटना में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी : आरपी सिंह

दिल्ली के जनकपुरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क पर खुले छोड़े गए गहरे गड्ढे में गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई

जनकपुरी घटना में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी : आरपी सिंह
X

नई दिल्ली। दिल्ली के जनकपुरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क पर खुले छोड़े गए गहरे गड्ढे में गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय कमल के रूप में हुई है, जो कैलाशपुरी का रहने वाला था।

इस मामले पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि इस दुखद घटना पर सरकार ने संज्ञान लिया है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि इस तरह की घटना दोबारा न हो।

जनकपुरी घटना पर आम आदमी पार्टी के आरोपों पर भाजपा नेता ने कहा कि उनके शासनकाल में भी ऐसे हादसे हुए हैं। इस पूरे मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मंत्री प्रवेश वर्मा खुद मौके पर पहुंचे और इस मामले में कुछ अधिकारियों को निलंबित भी किया गया है। भगवान न करे कि इस तरह की कोई घटना फिर कभी हो।

पंजाब में आप नेता की हत्या पर आरपी सिंह ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब किसी आप नेता की हत्या हुई हो। इससे पहले अमृतसर में एक सरपंच को गोली मार दी गई। पंजाब की कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। पंजाब के मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था को संभालने में व्यस्त नहीं हैं, बल्कि दिल्ली से गए नेताओं की सुरक्षा में लगे हुए हैं। वे अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं की चिंता नहीं कर रहे। पंजाब में स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है। पुलिस थानों पर बम विस्फोट हुए हैं, और यह पहली बार नहीं हुआ है। गुरदासपुर और माहौली में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। कानून-व्यवस्था को संभालने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई।

भाजपा नेता ने दावा किया कि पंजाब में गैंगस्टर और खालिस्तानी मिलकर रंगदारी मांग रहे हैं। जो रंगदारी नहीं देता, उसे गोलियों से भून दिया जा रहा है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बयान पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि उनके नेता हर चुनाव में विदेश भाग जाते हैं। पहले उनके बारे में तो बताना चाहिए कि वे ऐसा क्यों करते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it