Top
Begin typing your search above and press return to search.

प्रवेश साहिब सिंह के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस जाएंगे सौरभ भारद्वाज

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज मंगलवार को पुलिस कमिश्नर के ऑफिस जाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी है।

प्रवेश साहिब सिंह के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस जाएंगे सौरभ भारद्वाज
X

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज मंगलवार को पुलिस कमिश्नर के ऑफिस जाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी है।

सौरभ भारद्वाज के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा गया, "दिल्ली पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पर दोपहर एक बजे पहुंचकर मंत्री प्रवेश वर्मा पर एफआईआर की मांग करेंगे।" सोमवार रात सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडिया साझा किया था। इसमें वे कहते हुए दिख रहे हैं कि आधी रात से ज्यादा हो गई है, हमारे वालंटियर्स को अलग-अलग थानों में बंद किया गया। हम लोगों को द्वारका सेक्टर 23 में ले जाया गया। मंगलवार को हम पुलिस कमिश्नर से पूछेंगे कि एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की जा रही है।"

सौरभ भारद्वाज की ओर से एक और पोस्ट साझा कर लिखा गया, "शर्म आनी चाहिए, प्रवेश वर्मा के खिलाफ अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जब एक डॉग लवर ने सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा था, तो हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। वह एक साल से ज्यादा समय से जेल में है।"

आम आदमी पार्टी के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से सोमवार देर रात एक पोस्ट में लिखा गया, "दिल्ली पुलिस, भाजपा के गुंडा मंत्री की बनी ढाल! प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बजाय दिल्ली पुलिस आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और विधायक जनरैल सिंह के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की कर रही है और लगातार दूसरी रात उन्हें हिरासत में ले रही है। सवाल वही है, एफआईआर प्रवेश वर्मा पर होगी या आवाज उठाने वालों पर?"

बता दें कि दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा की ओर से शहर में सड़क का निरीक्षण करते समय एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने के वीडियो को लेकर सियासी गहमागहमी बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा से जुड़े थप्पड़ विवाद को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार जिस जेनजी को अपने साथ जोड़ना चाहती है, वह आधे-अधूरे प्रयासों से संभव नहीं होगा।

इसके बाद प्रवेश वर्मा ने भी तुरंत एक वीडियो जारी कर केजरीवाल के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जिस युवक को लेकर विवाद हो रहा है, वह जेनजी का युवा नहीं बल्कि आप विधायक का 'गुंडा' है। उन्होंने केजरीवाल को सीधे जवाब देते हुए कहा, "जिस जेनजी की आप बात कर रहे हैं, वह कोई युवा नहीं है। वह आपका गुंडा था।"



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it