Top
Begin typing your search above and press return to search.

आईआईटी-दिल्ली में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 4 पदों पर भर्ती, 12 मई तक करें आवेदन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत कुल 4 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

आईआईटी-दिल्ली में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 4 पदों पर भर्ती, 12 मई तक करें आवेदन
X

नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत कुल 4 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

जिन 4 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, उनमें सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट (तकनीकी), प्रोजेक्ट डायरेक्ट, प्रोजेक्ट कंसल्टेंट, और सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट (प्रशासनिक) का 1-1 पद शामिल है।

इन पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में बीटेक, प्रथम श्रेणी पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री, ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्ट लिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 47,790 से 2,53,640 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईटी-दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉरक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स को स्कैनकर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें। इसी के साथ आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it