महिलाओं के बराबरी से ही होगी असली प्रगति : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि कोई भी समाज तब ही सही अर्थों में प्रगति करता है जब महिलाओं को बराबरी का सच्चा, सही और वास्तविक हक मिलता है

“महिलाएं विकास की प्रेरक शक्ति हैं” – कांग्रेस अध्यक्ष का संदेश
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खरगे ने किया समानता का आह्वान
- समानता को आकांक्षा नहीं, वास्तविकता बनाना होगा – खरगे
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि कोई भी समाज तब ही सही अर्थों में प्रगति करता है जब महिलाओं को बराबरी का सच्चा, सही और वास्तविक हक मिलता है।
श्री खरगे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लैंगिक समानता और महिलाओं के लिए बराबरी के हक़ को लेकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के एक विचार का उद्धरण देते हुए लिखा, "दुख भोगने के लिए जन्म नहीं हुआ है। आपका जन्म उत्थान के लिए हुआ है।"
उन्होंने कहा, "महिलाएं विकास में केवल भागीदार नहीं हैं, बल्कि इसकी प्रेरक शक्ति हैं। अपनी बुद्धिमत्ता, लचीलेपन, करुणा और दृढ़ संकल्प के बल पर महिलाएं समुदायों को सशक्त बनाती हैं और मजबूत राष्ट्रों का निर्माण करती हैं।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, हम विश्व भर की महिलाओं के साहस, नेतृत्व और अनगिनत योगदानों का जश्न मनाते हैं।"
उन्होंने कहा कि किसी भी समझ में सच्ची प्रगति तभी आएगी जब समानता केवल एक आकांक्षा न होकर प्रत्येक महिला के लिए एक जीती- जागती वास्तविकता बन जाएगी।


