Top
Begin typing your search above and press return to search.

'भारत रत्न' डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

'आधुनिक भारत' के निर्माण को अपनी प्रतिभा और तकनीकी कौशल से नई दिशा देने वाले महान अभियंता, 'भारत रत्न' डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भारत रत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की
X

नई दिल्ली। 'आधुनिक भारत' के निर्माण को अपनी प्रतिभा और तकनीकी कौशल से नई दिशा देने वाले महान अभियंता, 'भारत रत्न' डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री मोदी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा गया, "सभी बेहतरीन इंजीनियरों को इंजीनियर दिवस की बधाई, वे लोग जो बेहतर कल के लिए निर्माण करते हैं, नई चीजें बनाते हैं और समाधान देते हैं। सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि, जिनकी इंजीनियरिंग की प्रतिभा और राष्ट्र-निर्माण की सोच आज भी प्रेरित करती है।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, "इंजीनियर्स डे पर, मैं हमारे उन इंजीनियरों को सलाम करता हूं जिनकी काबिलियत और लगन भारत की तकनीकी प्रगति को आगे बढ़ा रही है, हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है और एक 'विकसित भारत' का निर्माण कर रही है। मैं सर एम. विश्वेश्वरैया जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका जीवन उत्कृष्टता, अनुशासन, इनोवेशन और जन-सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण है। भारत के राष्ट्र-निर्माण के सफर में उनके असाधारण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।"

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, "इंजीनियर दिवस पर हमारे इंजीनियरों को हार्दिक शुभकामनाएं। उनके लगातार इनोवेशन भारत की प्रगति और निरंतर विकास को आगे बढ़ाते हैं। महान इंजीनियर सर एम. विश्वेश्वरैया जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि; राष्ट्र-निर्माण में उनके असाधारण योगदान ने अहम भूमिका निभाई।"

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, "महान अभियंता, 'भारत रत्न' डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! सभी अभियंताओं को 'राष्ट्रीय अभियंता दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "आधुनिक भारत के निर्माण में अपना संपूर्ण जीवन अर्पित करने वाले महान अभियंता, 'भारत रत्न' डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते समस्त अभियंताओं को 'अभियंता दिवस' की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं!'


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it