Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली की भाजपा सरकार में आर्थिक विकास की रफ्तार हुई तेज: आशीष सूद

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि दिल्ली के ताजे आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 से यह स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है कि राजधानी की अर्थव्यवस्था अब अधिक सुदृढ़, गतिशील और तीव्र विकास की दिशा में अग्रसर है

दिल्ली की भाजपा सरकार में आर्थिक विकास की रफ्तार हुई तेज: आशीष सूद
X

नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि दिल्ली के ताजे आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 से यह स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है कि राजधानी की अर्थव्यवस्था अब अधिक सुदृढ़, गतिशील और तीव्र विकास की दिशा में अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि 2025-26 में दिल्ली की आर्थिक विकास दर (जीडीपी ग्रोथ रेट) 8.53 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो पूर्ववर्ती सरकार के दौरान वर्ष 2023-24 में 7.4 प्रतिशत तथा 2024-25 में 6.21 प्रतिशत थी। जो इस बात के प्रमाण है कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में विकास की गति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

आशीष सूद ने कहा कि 8.53 प्रतिशत की यह विकास दर राष्ट्रीय औसत 7.4 प्रतिशत से अधिक है, जबकि 2023-24 और 2024-25 में दिल्ली की विकास दर क्रमशः 7.4 प्रतिशत और 6.21 प्रतिशत रही, जो उस समय राष्ट्रीय विकास दर (9.2 प्रतिशत और 6.5 प्रतिशत) से कम थी। एक विकसित अर्थव्यवस्था होने के नाते दिल्ली का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर हुआ है।

मंत्री ने आगे बताया कि प्रति व्यक्ति आय में भी वर्ष 2025-26 में 7.09 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार का संकेत है। कर संग्रह (टेक्स कलेक्शन) में 15.5 प्रतिशत की वृद्धि मजबूत आर्थिक गतिविधियों का बताता है। साथ ही, वर्ष 2025-26 में पूंजीगत व्यय में 2024-25 की तुलना में 145 प्रतिशत की अभूतपूर्व वृद्धि सरकार की विकास के प्रति स्पष्ट नीयत और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्वमें 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत के अनुरूप, वर्ष 2025-26 के बजट की 17 प्रतिशत राशि सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याण पर व्यय की गई है। सरकार ने विकास के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन पर भी विशेष बल दिया है, क्योंकिसुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन के बिना सतत विकास और जनकल्याण के लिए आवश्यक संसाधनों का सृजन संभव नहीं है।

सूद ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में आर्थिक विकास की इस गति को और आगे बढ़ाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it