Top
Begin typing your search above and press return to search.

गृह मंत्री से मिले केरल के राज्यपाल, हरियाणा और ओडिशा के मुख्यमंत्री, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से बुधवार को केरल के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मुलाकात की।

गृह मंत्री से मिले केरल के राज्यपाल, हरियाणा और ओडिशा के मुख्यमंत्री, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
X

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से बुधवार को केरल के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मुलाकात की।

केरल के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने नई दिल्ली में अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ चर्चा हमेशा सकारात्मक रहती है और विभिन्न विषयों के समाधान की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करती है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी अमित शाह से मुलाकात कर राज्य की चक्रवात के बाद की स्थिति, राहत एवं पुनर्वास कार्यों तथा आपदा-रोधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने इस दौरान राज्य को मिल रहे केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सैनी ने कहा कि हरियाणा में अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश में उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि करनाल में आयोजित होने वाली 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा और अंबाला छावनी में 'शहीद स्मारक' के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर लोगों में विशेष उत्सुकता है।

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह 5 नवंबर को हरियाणा के करनाल और अंबाला का दौरा करने वाले हैं। हरियाणा भाजपा ने गृह मंत्री के इस दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर अभिनन्दन व्यक्त किया है। गृह मंत्री करनाल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। अंबाला छावनी में लगभग 800 करोड़ की लागत से निर्मित 1857 की क्रांति के अमर शहीदों को समर्पित भव्य ‘शहीद स्मारक’ का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को भाजपा की कोर कमेटी की मीटिंग में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचेंगे। जहां पार्टी की चुनावी रणनीति और आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में भाजपा की संगठनात्मक तैयारियों का रिव्यू किया जा सकता है और विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हो सकती है। गृह मंत्री शाह अपने दौरे के दौरान एक पब्लिक रैली को भी संबोधित कर सकते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it