Top
Begin typing your search above and press return to search.

कर्नाटक के विधायक का बयान निंदनीय, हेलीकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से प्रदेश का होगा विकास: मनन कुमार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कर्नाटक में हेलीकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के शुभारंभ के बाद स्थानीय विधायक की नाराजगी पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है

कर्नाटक के विधायक का बयान निंदनीय, हेलीकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से प्रदेश का होगा विकास: मनन कुमार
X

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कर्नाटक में हेलीकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के शुभारंभ के बाद स्थानीय विधायक की नाराजगी पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने इस बयान को दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया है। उन्‍होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शुभारंभ राज्य और देश के लिए गर्व का विषय है।

मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि इस तरह की औद्योगिक परियोजनाओं से न सिर्फ प्रदेश को बल्कि पूरे देश को लाभ मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूती मिलेगी। उन्होंने विधायक द्वारा कथित रूप से बिजली कनेक्शन काटने जैसी बात कहे जाने की निंदा करते हुए इसे 'घटिया मानसिकता' करार दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को लिखे गए भावनात्मक पत्र और भाजपा सरकार के नारे पर प्रतिक्रिया देते हुए मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कहा है, वह जनता की भावनाओं को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हुई है। उन्होंने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच हुई झड़प पर उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मनन ने आरोप लगाया कि कैंपस में वामपंथी छात्रों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं और सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना किए जाने पर मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री से डरती नहीं, बल्कि उन्हें प्रेम करती है। इसी कारण उन्हें लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुना गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि तमिलनाडु में भी एनडीए-भाजपा को समर्थन मिलेगा।

उन्होंने कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा द्वारा एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की आलोचना पर कहा कि कोई भी जिम्मेदार नागरिक इस प्रकार की घटना की निंदा करेगा। उन्होंने कहा कि एआई समिट देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इसमें व्यवधान डालना उचित नहीं है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it