‘मैं कवरेज कर रहा हूं...’ जंतर मंतर पर पुलिस और DB LIVE के वरिष्ठ पत्रकार के बीच बहस का वीडियो चर्चा में
दिल्ली के जंतर मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल पर आज (शनिवार) को कवरेज के दौरान डीबी लाइव के वरिष्ठ पत्रकार समीरात्मज मिश्रा, अमलेन्दु उपाध्याय और दिल्ली पुलिस के जवानों के बीच तीखी बहस हो गई
जंतर मंतर पर कवरेज के बीच क्या हुआ? डीबी लाइव पत्रकार और पुलिस में तीखी बहस
- LIVE रिपोर्टिंग के दौरान बढ़ा विवाद, दिल्ली पुलिस से उलझे वरिष्ठ पत्रकार समीरात्मज मिश्रा और अमलेन्दु उपाध्याय
- कैमरा ऑन था और शुरू हो गई बहस, जंतर मंतर से सामने आया चर्चित घटनाक्रम
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल पर आज (शनिवार) को कवरेज के दौरान डीबी लाइव के वरिष्ठ पत्रकार समीरात्मज मिश्रा, अमलेन्दु उपाध्याय और दिल्ली पुलिस के जवानों के बीच तीखी बहस हो गई। घटना उस समय हुई जब समीरात्मज मिश्रा जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन की रिपोर्टिंग कर रहे थे।
कवरेज के दौरान पुलिस और पत्रकार के बीच रिपोर्टिंग को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ देर तक जारी रही। बहस के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से तीखी बातें कही गई। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई और कोई दिक्कत नहीं हुई।
घटना के वीडियो में देखिए पुलिस और पत्रकारों के बीच की तीखी बहस
वरिष्ठ पत्रकार समीरात्मज मिश्रा और अमलेन्दु उपाध्याय वर्तमान में दोनों डीबी लाइव में पत्रकारिता कर रहे हैं। समीरात्मज मिश्रा पहले बीबीसी हिन्दी लखनऊ में कार्य कर चुके हैं। वे आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन से जुड़ी गतिविधियों की रिपोर्टिंग कर रहे थे।
जंतर मंतर देश की राजधानी में विभिन्न संगठनों और समूहों के प्रदर्शनों का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां मीडिया की मौजूदगी भी लगातार बनी रहती है। ऐसे में रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बनाए रखना महत्वपूर्ण माना जाता है।
वहीं, पत्रकारिता जगत में इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है और मीडिया कर्मियों की रिपोर्टिंग से जुड़े अधिकारों एवं जिम्मेदारियों पर भी बहस तेज हो गई है।


