Top
Begin typing your search above and press return to search.

ईद-उल-फितर पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की शुभकामनाएँ

भारत में आज ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही देश की मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग उमड़े हैं

ईद-उल-फितर पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की शुभकामनाएँ
X

मुर्मु बोलीं – ईद पर लें राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प

  • पीएम मोदी ने कहा – भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा दे ईद

नई दिल्ली। भारत में आज ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही देश की मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग उमड़े हैं। लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दे रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को ईद की बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से एक्स पोस्ट पर लिखा गया है, "ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। आइए इस अवसर पर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट पर लिखा है, "ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर करे कि यह दिन भाईचारे और सद्भाव को और बढ़ावा दे। सभी सुखी और स्वस्थ रहें।"

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी ईद की मुबारकबाद देते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा है, "यह शुभ अवसर आशा, सद्भाव और करुणा को प्रेरित करे और खुशियां और सफलता लाए।"

संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री रिजिजू ने एक्स पोस्ट पर लिखा है, "सभी को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं! यह विशेष दिन सभी के लिए खुशियां, समृद्धि और नए अवसर लेकर आए। आइए, अपने प्रियजनों के साथ एकजुटता और कृतज्ञता की भावना का जश्न मनाएं।"

भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर लिखा है, "ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी दुआएं और रोज़े कुबूल हों, और अल्लाह हम सभी को शांति, समृद्धि और खुशी प्रदान करे। आइए हम अपने महान देश के लिए करुणा और एकता के साथ मिलकर काम करते रहें।"

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी ईद पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा है, "ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।"

दिल्ली स्थित जामा मस्जिद में काफी बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हुए और नमाज अदा के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it