Top
Begin typing your search above and press return to search.

भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते बिहार और यूपी के कई बड़े शहरों में शिक्षण संस्थान बंद

बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है। इस तपती गर्मी और हीटवेव का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है।

भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते बिहार और यूपी के कई बड़े शहरों में शिक्षण संस्थान बंद
X

नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है। इस तपती गर्मी और हीटवेव का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है।

बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन ने पटना के स्कूलों को लेकर एक बड़ा आदेश जारी किया है। पटना जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल 5वीं क्लास तक के छात्रों के लिए बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी इस अवधि के दौरान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी का यह आदेश 22 मई से 26 मई तक प्रभावी रहेगा।

वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लखनऊ के जिलाधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सभी स्कूलों (सरकारी और निजी) को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बढ़ती गर्मी, तेज धूप और लू के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और गर्मी से बचाव के सभी उपाय अपनाएं। दोनों राज्यों के प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय बाहर न निकलने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने भी आमजन को दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने तथा गर्म हवाओं से बचने की सलाह दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

आदेश के अनुसार जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में 22 मई से ग्रीष्मावकाश प्रभावी रहेगा। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ा है और दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। लखनऊ में गुरुवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it