Top
Begin typing your search above and press return to search.

केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति, आप नेताओं पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर गुरुद्वारा बंगला साहिब को बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया है। कालका ने कहा कि वे इस प्रकरण को लेकर अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति, आप नेताओं पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप
X

नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर गुरुद्वारा बंगला साहिब को बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया है। कालका ने कहा कि वे इस प्रकरण को लेकर अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

हरमीत सिंह कालका ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "आज दोपहर, हम अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों के खिलाफ डीसीपी ऑफिस, पार्लियामेंट स्ट्रीट में औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे। उन पर गुरुद्वारा बंगला साहिब में घुसने, राजनीतिक नारे लगाने, हंगामा करने और गुरु घर व उसके प्रबंधन को बदनाम करने के लिए गुमराह करने वाले वीडियो फैलाने का आरोप है।"

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा कि गुरुद्वारा बंगला साहिब करुणा और निस्वार्थ सेवा का एक सदाबहार प्रतीक है, जो बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए खुला है।

इस संबंध में बात करते हुए हरमीत सिंह कालका ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गुरु घर के अंदर राजनीति की जा रही है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने यह नैरेटिव बनाने की कोशिश की है कि पुलिस गुरुद्वारे में घुस गई थी। मेरा मानना ​​है कि यह बहुत गंदी राजनीति है। हालांकि, जहां भी हमें कार्रवाई करने की जरूरत थी, हमने न तो किसी पुलिसकर्मी को ऊपर जाने दिया और न ही किसी प्रदर्शनकारी को अंदर आने दिया।"

उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार को कुछ प्रदर्शनकारियों ने गुरुद्वारा बंगला साहिब के परिसर में आकर प्रदर्शन करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें वहां से निकाल दिया गया था। उन प्रदर्शकारियों को पकड़ने आए पुलिसकर्मियों को भी बाहर रोका गया था।

हरमीत सिंह कालका ने कहा कि पुलिसकर्मियों की वीडियो वायरल की जा रही है, लेकिन वे गुरुद्वारे के बाहर अशोका रोड से निकलकर गए थे। वे पुलिसकर्मी न जोड़ा घर की तरफ गए, न वे लंगर हॉल में जा रहे थे और न ही वे दरबार हॉल की तरफ गए। वे सिर्फ गुरुद्वारे के पास से होकर निकले थे।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it