Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली के कुछ स्कूलों को ईमेल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने चलाया गहन तलाशी अभियान

राष्ट्रीय राजधानी में फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना के पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या प्रतिकूल तथ्य सामने नहीं आया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

दिल्ली के कुछ स्कूलों को ईमेल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने चलाया गहन तलाशी अभियान
X

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना के पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या प्रतिकूल तथ्य सामने नहीं आया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, रोहिणी के वेंकटेश्वर पब्लिक स्कूल और मयूर विहार के सालवन पब्लिक स्कूल को भी धमकियां मिली हैं। सुबह करीब 9.37 और 9.57 पर फायर विभाग को सूचना दी गई थी। पुलिस ने बताया कि मयूर विहार के सालवन पब्लिक स्कूल को मिली धमकी में 30 अक्टूबर को बम से उड़ाने की बात की गई है।

इससे पहले, 12 अक्टूबर को दिल्ली से सटे नोएडा कई स्कूलों को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इनमें सेक्टर-16 स्थित एपीजे स्कूल, स्टेप बाय स्टेप और डीपीएस जीबीएन समेत अन्य स्कूल शामिल थे।

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित स्कूलों में तत्काल जांच अभियान शुरू किया गया। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड, एंटी-सबोटाज चेकिंग टीम और फायर ब्रिगेड की टीमों को मौके पर भेजकर स्कूल परिसरों की सघन तलाशी ली गई।

गौतमबुद्धनगर पुलिस के अनुसार, संबंधित थानों की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से स्कूलों के विभिन्न हिस्सों की जांच कराई गई। इसके साथ ही एंटी-सबोटाज चेकिंग टीम और फायर ब्रिगेड को भी सुरक्षा जांच में लगाया गया। हालांकि, जांच में कोई ऐसी वस्तु या तथ्य नहीं मिला।

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में स्कूलों को बम विस्फोट की धमकियां मिलने का यह सिलसिला हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ा है। इन धमकियों ने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्कूल, बच्चे और अभिभावकों की चिंताएं भी बढ़ाई हैं।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it