Top
Begin typing your search above and press return to search.

नाभा जेल ब्रेक दोषी को आम आदमी पार्टी में शामिल करने पर कांग्रेस का सवाल

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल से पंजाब में सत्ताधारी पार्टी में कथित गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों को शामिल करने पर सवाल किया। गुरप्रीत नाभा जेल ब्रेक मामले का मास्टरमाइंड था।

नाभा जेल ब्रेक दोषी को आम आदमी पार्टी में शामिल करने पर कांग्रेस का सवाल
X

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल से पंजाब में सत्ताधारी पार्टी में कथित गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों को शामिल करने पर सवाल किया। गुरप्रीत नाभा जेल ब्रेक मामले का मास्टरमाइंड था।

वड़िंग ने दिल्ली में पार्टी के नए नियुक्त राज्य प्रभारी सचिन पायलट से भी मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि पायलट हमेशा से देश में बहुत लोकप्रिय और मांग वाले नेता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब वह इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष थे, तब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद सचिन पायलट की हमेशा बहुत मांग रहती थी।

बाद में मीडिया से बात करते हुए वड़िंग ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की पूरी राज्य इकाई एकजुट है और जल्द ही पूरी लीडरशिप एक ही मंच पर दिखाई देगी।

गैंगस्टर सेखों को आप में शामिल किए जाने के सवाल पर राज्य कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी निराशा और हताशा में गंदी राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि आप सेखों को जीरा (फिरोजपुर जिला) से मैदान में उतारने की योजना बना रही थी, जबकि उस विधानसभा क्षेत्र से पहले से ही उनका एक मौजूदा विधायक है।

साफ है कि आपने अपनी राजनीतिक जमीन खो दी है और अब आने वाले विधानसभा चुनावों में गैंगस्टरों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है।

वड़िंग ने केजरीवाल को याद दिलाया कि जब 2016 में नाभा जेल से भागने की घटना हुई थी, तो उन्होंने पंजाब में कानून-व्यवस्था की आलोचना की थी।

उन्होंने कहा कि अब वही केजरीवाल जेल से भागने की घटना के मास्टरमाइंड को आप में शामिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग यह सब देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोग गैंगस्टरों से छुटकारा पाना चाहते हैं, लेकिन आप उन्हें पार्टी में शामिल कर रही है और उन्हें ताकत दे रही है।

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कैसे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तरनतारन उपचुनाव के दौरान अकाली दल पर तंज कसा था, क्योंकि अकाली दल ने वहां से एक गैंगस्टर की सास को उम्मीदवार बनाया था।

पंजाब में आफ नेतृत्व से वड़िंग ने पूछा, "जिस व्यक्ति पर नाभा जेल से भागने की घटना समेत 47 आपराधिक मामले दर्ज हों, उसे पार्टी में शामिल करने के बाद आप किस मुँह से लोगों का सामना करेंगे?"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it