Top
Begin typing your search above and press return to search.

पेट्रोल-डीजल महंगाई पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार को सिर्फ तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है

पेट्रोल-डीजल महंगाई पर कांग्रेस का सरकार पर हमला
X

सरकार को बस तेल कंपनियों की चिंता

  • 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम
  • टीएमसी बोली- हर तीन दिन में 1 रुपए महंगा ईंधन
  • दिल्ली में पेट्रोल 99.51, डीजल 92.49 रुपए लीटर

नई दिल्ली। पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार को सिर्फ तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है।

कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "'महंगाई मैन' मोदी ने पेट्रोल-डीजल पर 9 दिन में 5 रुपए बढ़ा दिए। आज फिर पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा कर दिया गया। सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है। एक तरफ जहां दुनियाभर की सरकारें अपनी जनता को राहत दे रही हैं, सरकार जनता को ही लूटने में लगी है।"

कांग्रेस ने सरकार पर अपना हमला जारी रखते हुए आगे लिखा, "कभी तो जनता के भले के बारे में सोच लो, कब तक पूंजीपतियों का फायदा कराते रहोगे?"

वहीं, टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले ने कहा, "10 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। हर 3 दिन में ईंधन की कीमतें लगभग 1 रुपए बढ़ जाती हैं। सरकार गिरते रुपए को संभाल नहीं पा रही है, इसलिए उम्मीद करें कि जुलाई तक, कम से कम हर कुछ दिनों में कीमतें बढ़ती रहेंगी।"

उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "हमें प्रधानमंत्री और मंत्रियों के खर्च में कटौती वाले दिखावे की जरूरत नहीं है, जो वे कैमरों के लिए करते हैं। हमें ऐसी सरकार चाहिए जो अर्थव्यवस्था चलाने के बुनियादी तरीकों को समझती हो, और जिसका ध्यान शासन-प्रशासन पर हो, न कि पीआर पर।"

बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल की कीमत 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई है। पिछले 10 दिनों में कुल मिलाकर, कीमतों में लगभग 5 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। शनिवार को हुई बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल का भाव 92.49 रुपए प्रति लीटर है।

पिछले 10 दिन में ईंधन की दरों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। 15 मई को कीमतों में प्रति लीटर 3 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद 19 मई को 80 पैसे से अधिक की बढ़ोतरी हुई। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.58 रुपए प्रति लीटर पहुंची थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it