Top
Begin typing your search above and press return to search.

सीएम ममता बनर्जी अपनी हार के बहाने पहले से खोज रही हैं: गौरव वल्लभ

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी के बयान को लेकर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव हार चुकी हैं, सिर्फ नतीजे आने बाकी हैं

सीएम ममता बनर्जी अपनी हार के बहाने पहले से खोज रही हैं: गौरव वल्लभ
X

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी के बयान को लेकर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव हार चुकी हैं, सिर्फ नतीजे आने बाकी हैं। 'चार मई, बंगाल से टीएमसी गई' और वैसे ही 'चार मई, भवानीपुर से दीदी गईं' ये नतीजे सुनिश्चित हो चुके हैं। सीएम ममता बनर्जी अपनी हार के बहाने पहले से खोज रही हैं। किस बहाने के सहारे वह अपनी हार का ठीकरा फोड़ेंगी?

गौरव वल्लभ ने कहा कि मां, माटी और मानुष के साथ सीएम ममता बनर्जी ने धोखा किया है। सीएम ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वालों का साथ दिया और अपने कार्यकाल में बंगाल के उद्योगों को पीछे ले जाने का काम किया है। सीएम ममता बनर्जी ने केवल एक वर्ग का विकास किया है; उनको घुसपैठिया कहते हैं। एसआईआर के माध्यम से घुसपैठियों के नाम काट दिए गए हैं, ये उनकी बौखलाहट है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दलों की यूपीए वन सरकार के कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में बिल बनाने का प्रण लिया गया था, लेकिन इनको बनाना नहीं था। महिलाओं को राजनीति में भागीदारी देने का कांग्रेस का कोई इरादा नहीं था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इरादा ही नहीं था कि देश की नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। आज जब प्रधानमंत्री ने एक लेख और वीडियो संदेश के जरिए सारे विपक्षी दलों से कहा कि सब साथ आइए और महिलाओं को डिसिजन मेकिंग में स्थान दिलाने के लिए इस बिल को पास करें। इस पर भी कांग्रेस पार्टी राजनीति करने लगी। कांग्रेस पार्टी को महिलाओं को सशक्त करना नहीं है और जब हम महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लेकर आ रहे हैं तो उसका विरोध करने की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश हित के कुछ ऐसे मुद्दे होते हैं, जहां एकमत होकर काम करना चाहिए। हमें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री के संदेश को कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लोग सुनेंगे, लेकिन मुझे लगता नहीं कि वो सुन रहे हैं। कांग्रेस और विपक्षी दलों से अभी भी मैं आग्रह करूंगा कि सद्बुद्धि लाइए। राजनीति में देश की महिलाओं का स्थान सुनिश्चित करने के लिए, उनकी आवाज को सशक्त करने के लिए, नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन कीजिए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it