Top
Begin typing your search above and press return to search.

सरकार के साथ CJP की बैठक आज, संसद मार्च पर हो सकता बड़ा ऐलान

आज यानि शनिवार को जंतर-मंतर पर सुरक्षा के इंतजाम और सख्त कर दिए गए हैं। आज केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह की कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के साथ तीसरे दौर की बैठक तय है

सरकार के साथ CJP की बैठक आज, संसद मार्च पर हो सकता बड़ा ऐलान
X

जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस का सख्त पहरा और बैरिकेड्स

  • कांग्रेस का कैंडल मार्च : छात्रों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन
  • बैरिकेड्स और सुरक्षा इंतजाम : जंतर-मंतर के चारों ओर सख्ती

नई दिल्ली। आज यानि शनिवार को जंतर-मंतर पर सुरक्षा के इंतजाम और सख्त कर दिए गए हैं। आज केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह की कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के साथ तीसरे दौर की बैठक तय है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद CJP संसद मार्च का नया ऐलान कर सकती है।

कांग्रेस का कैंडल मार्च

उधर, कांग्रेस ने आज देशभर में कैंडल मार्च और सत्याग्रह का कार्यक्रम रखा है। संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश कमेटियों को निर्देश दिए हैं कि छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कैंडल मार्च में शामिल हों।

सुरक्षा इंतजाम और बैरिकेड्स

जंतर-मंतर के आसपास दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त बैरिकेड लगाए हैं। इन्हें मजबूत जंजीरों से जोड़ा गया है और वेल्डिंग कर और मज़बूत किया गया है।

मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जानकारी दी है कि सुरक्षा कारणों से आज सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it