Top
Begin typing your search above and press return to search.

बजट 2026: कर्तव्य भवन से सीतारमण करेंगी ऐतिहासिक पेशकश

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश करने जा रही हैं। बजट से पहले वे रविवार सुबह अपने आवास से निकलकर जनपथ स्थित कर्तव्य भवन पहुंचीं

बजट 2026: कर्तव्य भवन से सीतारमण करेंगी ऐतिहासिक पेशकश
X

नौवें बजट से पहले वित्त मंत्री का नया ठिकाना - कर्तव्य भवन

  • मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का अहम दस्तावेज आज पेश होगा
  • देशभर की निगाहें बजट पर, विकास और रोजगार पर फोकस
  • नॉर्थ ब्लॉक से कर्तव्य भवन तक, बजट की नई परंपरा

नई दिल्ली। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश करने जा रही हैं। बजट से पहले वे रविवार सुबह अपने आवास से निकलकर जनपथ स्थित कर्तव्य भवन पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहे।

कर्तव्य भवन अब वित्त मंत्रालय का नया मुख्यालय है। पहले मंत्रालय का दफ्तर नॉर्थ ब्लॉक में हुआ करता था, लेकिन कुछ समय पहले इसे शिफ्ट कर दिया गया। यही वजह है कि बजट से जुड़ी सभी औपचारिकताएं अब कर्तव्य भवन से ही पूरी की जाती हैं।

सीतारमण का यह बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का अहम दस्तावेज माना जा रहा है। देशभर की निगाहें इस पर टिकी हैं कि सरकार किस तरह आर्थिक विकास, रोजगार और निवेश को लेकर अपनी प्राथमिकताएं तय करती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it