Top
Begin typing your search above and press return to search.

'दिल्ली घेराव’ को रोकने के लिए बंद रहेगी मेट्रो

जाट समुदाय द्वारा 'दिल्ली घेराव’ की चेतावनी के बाद दिल्ली पुलिस दिल्ली में प्रवेश के सभी रास्तों पर कड़ा पहरा रखने की रणनीति पर काम कर रही है, तो वहीं दिल्ली मेट्रो ने राजधानी के बाहर मेट्रो न चलाने क

दिल्ली घेराव’ को रोकने के लिए बंद रहेगी मेट्रो
X

नई दिल्ली, 18 मार्च (देशबन्धु)। जाट समुदाय द्वारा 'दिल्ली घेराव’ की चेतावनी के बाद दिल्ली पुलिस दिल्ली में प्रवेश के सभी रास्तों पर कड़ा पहरा रखने की रणनीति पर काम कर रही है, तो वहीं दिल्ली मेट्रो ने राजधानी के बाहर मेट्रो न चलाने का निर्णय लिया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के बाहर मेट्रो न चलाने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुझाव दिए थे, जिसके बाद रविवार सुबह से ही एनसीआर के सभी स्टेशनों में प्रवेश-निषेध पर प्रतिबंध लग जाएगा। उन्होंने बताया कि पीली रेखा पर गुरू द्रोणाचार्य स्टेशन से हुडा सिटी सेंटर तक ट्रेनें नहीं चलेंगी, तो वहीं बैंगनी रेखा पर सराय से एस्कॉर्ट मुजेसर तक मेट्रो परिचालन स्थगित रहेगा।

नीली रेखा पर कौशांबी व वैशाली के स्टेशन बंद रहेंगे, तो वहीं नोएडा सेक्टर 15 से नोएडा सिटी सेंटर तक मेट्रो नहीं चलेगी।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे के बाद से ही दिल्ली के बाहर के सभी स्टेशन बंद कर दिए जाएगें। हालांकि इंटरचेंज वाले सभी स्टेशनों पर गाड़ी बदलने की सेवा उपलब्ध रहेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it