Begin typing your search above and press return to search.
दिल्ली : मुख्यमंत्री केजरीवाल, अन्य मंत्रियों ने शपथ ली
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यहां आज लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यहां आज लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ उनके मंत्रिमंडल के छह सदस्यों ने भी शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने यहां रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में केजरीवाल और अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण करने वाले अन्य मंत्रियों में मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम शामिल हैं। ये सभी लोग केजरीवाल के मंत्रिमंडल के पुराने सदस्य हैं।
Next Story


