Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली : दो मुठभेड़ में 9 गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे के भीतर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा दो मुठभेड़ में 6 घायल बदमाश समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया

दिल्ली : दो मुठभेड़ में 9 गिरफ्तार
X

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे के भीतर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा दो मुठभेड़ में 6 घायल बदमाश समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को खूंखार बदमाश करमवीर उर्फ काला और उसके साथी विकास को दिल्ली के महरौली-बदरपुर रोड पर देवली चौराहे के पास रोका गया, लेकिन उसने पुलिस वालों पर गोली चला दी, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में दोनों के पैरों में गोलियां लगीं। पुलिस ने बताया कि बदमाशों के पास से भरी हुई पिस्तौल जब्त कर ली गई है।

करमवीर के ऊपर 1 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। करमवीर के कहने पर उसकी पत्नी समेत गिरोह के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी स्पेशल सेल पी.एस कुशवाहा ने कहा, "करमवीर और उसके गिरोह ने एक व्यक्ति का जनवरी 2017 में अपहरण कर लिया था। बाद में करमवीर ने उस आदमी को मार डाला और शव को नहर में फेंक दिया था। बाद में शव बरामद किया गया और हरियाणा के रोहतक जिले के अर्बन पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। "


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it