Top
Begin typing your search above and press return to search.

झारखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या 500 के पार, 1601 नये संक्रमित

झारखंड के अलग-अलग जिले में बुधवार को कोविड-19 संक्रमित नौ लोगों की मौत से प्रदेश में वैश्विक महामारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या जहां 500 के आंकड़े को पार कर गयी है

झारखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या 500 के पार, 1601 नये संक्रमित
X

रांची। झारखंड के अलग-अलग जिले में बुधवार को कोविड-19 संक्रमित नौ लोगों की मौत से प्रदेश में वैश्विक महामारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या जहां 500 के आंकड़े को पार कर गयी है वहीं, 1601 और लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो गये हैं।

झारखंड सरकार की ओर से देर शाम यहां जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 20437 स्वाब सैंपल की जांच में 1601 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में 42, चतरा में 45, देवघर में 73, धनबाद में 43, दुमका में नौ, पूर्वी सिंहभूम में 250, गढ़वा में 17, गिरिडीह में 30, गोड्डा में 10, गुमला में 53, हजारीबाग में 46, जामताड़ा में दो, खूंटी में पांच, कोडरमा में 11, लातेहार में 15, लोहरदगा में 13, पाकुड़ में नौ, पलामू में सात, रामगढ़ में 98, रांची में 635, साहेबगंज में 21, सरायकेला में 91, सिमडेगा में पांच और पश्चिम सिंहभूम में 71 संक्रमित मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56897 हो गयी है।

कोविड बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में कोविड-19 के अभी 15726 एक्टिव मामले हैं। अब तक 40659 संक्रमित पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं जबकि वैश्विक महामारी से 512 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य के पूर्वी सिंहभूम में छह, रामगढ़, धनबाद एवं सरायकेला में एक-एक संक्रमित की आज मौत हो गयी। इस राज्य कोरोना संक्रमितों की रिकवरी रेट करीब 72 प्रतिशत है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it