Begin typing your search above and press return to search.
कोल्हापुर में दीवार ढहने से एक महिला की मौत
कोल्हापुर जिला के हटकंगले तहसील के हर्ले गांव में सोमवार सुबह एक दीवार के ढहने से 35 वर्षीय महिला अनीता काटकर की मौत

कोल्हापुर। कोल्हापुर जिला के हटकंगले तहसील के हर्ले गांव में सोमवार सुबह एक दीवार के ढहने से 35 वर्षीय महिला अनीता काटकर की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले सप्ताह से हो रही लगातार बारिश के कारण दीवार के ढह जाने से एक ही परिवार के लोग उसके नीचे आ गये जिससे एक महिला की मौत हो गयी तीन अन्य घायल हो गये।
घायल रवीन्द्र काटकर, अनिकेत और शिवानी को इलाज के लिए छत्रपति प्रमिला राजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर है।
Next Story


