Top
Begin typing your search above and press return to search.

यमन में स्वाइन फ्लू से अब तक 139 लोगों की मौत

यमन के उत्तरी प्रांतों में स्वाइन फ्लू ( एच आई एन आई इन्फ्लूएंजा) से पिछले साल कम से कम 139 लोग काल के गाल में समा गये

यमन में स्वाइन फ्लू से अब तक 139 लोगों की मौत
X

साना । यमन के उत्तरी प्रांतों में स्वाइन फ्लू ( एच आई एन आई इन्फ्लूएंजा) से पिछले साल कम से कम 139 लोग काल के गाल में समा गये।

स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि स्वाइन फ्लू के सर्वाधिक मामले हौती विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों राजधानी साना,अमरान और इब्ब प्रांत के हैं। इन क्षेत्रों में स्वाइन फ्लू से 22 लोगों की मौत हुयी और कम से कम 107 लोग इससे संक्रमित हुए। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से इस रिपोर्ट को लेकर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं आयी है।

यमन में वर्ष 2015 में हौती विद्रोहियाें द्वारा राष्ट्रपति अब्द रब्बू मंसूर हादी को जबरन सत्ता से हटा देने के बाद गृह युद्ध शुरू हो गया। चार वर्षों से गृह युद्ध का दंश झेल रहे यमन में राजनीतिक व्यवस्था चरमरा गयी है और लाखों लोगों पर भुखमरी की कगार पर हैं। इस देश में हैजा से दो हजार से अधिक लोगाें की मौत हो चुकी है और 10 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि यमन विश्व के सर्वाधिक खराब मानवीय संकट के दौर से गुजर रहा है।

हौती विद्रोहियों द्वारा देश के पश्चिमी हिस्से के अधिकांश क्षेत्रों पर कब्जा करने और सऊदी अरब समर्थित श्री हादी को देश छोड़कर भागने पर मजबूर करने के बाद सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने यमन के युद्ध में हस्तक्षेप किया था। इसके बाद से यमन की स्थिति बिगड़ती चली गयी।

संयुक्त राष्ट्र ने पिछले माह कहा था कि यमन में अब तक कम से कम छह हजार आठ सौ नागरिक मारे गए हैं और करीब 10 हजार सात सौ घायल हुए हैं। साथ ही कुपोषण, बीमारी और भुखमरी से कई हजार लोगों की मौत हो गयी हैं। दो करोड़ लोग खाद्य संकट झेल रहे हैं जिनमें से करीब एक करोड़ को लाेग एक वक़्त के भोजन की अनिश्चितता की स्थिति में जी रहे हैं। यह देश बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it