Begin typing your search above and press return to search.
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में झील से युवक का शव बरामद
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र स्थित एक झील लापता व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।

शिवपुरी । मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र स्थित एक झील लापता व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल मिले इस शव की पहचान लेखू गुप्ता निवासी पोहरी के रूप में हुई है। युवक पिछले लगभग एक सप्ताह से लापता होना बताया गया है। बताया गया है कि चरवाहों ने झील में शव होने की जानकारी पुलिस को दी, जिसपर पुलिस ने माैके पर पहुंचकर शव बरामद किया।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
Next Story


